{"_id":"67acf9891ae7007d0401f82a","slug":"prepare-the-budget-and-upload-it-on-the-portal-sinha-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132993-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट तैयार कर पोर्टल पर करें अपलोड : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट तैयार कर पोर्टल पर करें अपलोड : सिन्हा
Thu, 13 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वित्त वर्ष 2024-25 के नगर निगम बजट को लेकर नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सालभर का लेखा जोखा जाना और उन्हें जल्द से जल्द निगम का बजट तैयार कर उसे पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व वित्त वर्ष 2024-25 के नगर निकाय के बजट को लेकर शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के आयुक्तों, सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की और उन्हें बजट तैयार करने के निर्देश दिए।
आयुष सिन्हा ने अधिकारियों के साथ प्रॉपर्टी टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी, डेवलपमेंट चार्ज, रेंट, विज्ञापन फीस, स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न आय के स्त्रोत और खर्चों पर चर्चा की। इसी तरह रादौर व साढौरा नगर पालिका के सचिवों से भी बजट पर समीक्षा की और उन्हें भी अबजट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव, सीनियर अकाउंट ऑफिसर कृष्ण जैन, अकाउंट ऑफिसर राकेश कुमार, गुलशन कुमार, तेजिंदर कौर, दिनेश, सीएसआई हरजीत सिंह व सीएसआई सुनील दत्त मौजूद रहे।