फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pravesh became an example by becoming Drone Didi

Yamuna Nagar News: ड्रोन दीदी बन प्रवेश बनीं मिसाल

Tue, 24 Dec 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pravesh became an example by becoming Drone Didi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में सोमवार को किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रहे। प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में यमुनानगर खंड रादौर के दो किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें दोहली गांव निवासी प्रगतिशील किसान वागीश कांबोज व महिला ड्रोन पायलट रतनगढ़ गांव की प्रवेश कुमारी शामिल हैं।
वागीश कांबोज प्रगतिशील किसान हैं और इंटरक्रॉपिंग तकनीक से एक साथ कई फसलें ले रहे हैं। वहीं प्रवेश कुमारी ड्रोन दीदी हैं जो फसलों में कीटनाशक का छिड़काव कर रही हैं। दोहली गांव के किसान वागीश कांबोज ने बताया कि उनके पास कुल 20 एकड़ जमीन है। जिसमें वह पहले परंपरागत तरीके से खेती करते थे। सात-आठ साल पहले उन्होंने कृषि विशेषज्ञों की बातों से प्रेरित होकर खेती का तरीका बदला। वह इंटरक्रॉपिंग तरीके से खेती करने लगे।
विज्ञापन

रतनगढ़ गांव की प्रवेश कुमारी के जीवन में बदलाव तब आया जब उनके ससुर राजकुमार को कीटनाशक के असर से एलर्जी हो गई थी। तब उनके मन में यह विचार आया कि कोई ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे कीटनाशक को हाथ न लगाना पड़े और खेत में कीटनाशक का छिड़काव भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी विकसित भारत यात्रा के दौरान उनके गांव में सरकारी कार्यक्रम हुआ। जिसमें उन्हें ड्रोन दीदी के बारे में पता चला। तब उन्होंने ड्रोन दीदी बनने का निर्णय लिया। प्रवेश कुमारी ने बताया कि इस बारे में उसने कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी दी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद मानेसर में 15 दिन की और पांच दिन की ट्रेनिंग सोहना में ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इसी साल 12 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ड्रोन देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed