फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pramod, team, difid bhanu win

प्रमोद की टीम को हराकर भानू प्रताप की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 13 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Mon, 13 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
pramod, team, difid bhanu win
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रादौर। ग्राम पंचायत नाचरौन की ओर से रविवार को गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गांव के सरपंच एडवोकेट कर्मसिंह राणा ने किया। कोच चंद्रपाल राणा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता में भानू प्रताप की टीम ने प्रमोद की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। प्रमोद की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 88 रन बनाए थे। इसके जवाब में भानूप्रताप की टीम ने 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में संजू राणा की टीम ने विपिन फौजी की टीम को हराया। 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में संजय राणा की टीम ने पुष्पेंद्र की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। जूनियर वर्ग में हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में रजत राणा की टीम ने रवि की टीम को हराया। लोंग जंप प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विपिन प्रथम, कार्तिक दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में विजय प्रथम, मोहित द्वितीय स्थान पर रहे। शार्टपुट के सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में अमित प्रथम, अजय द्वितीय रहे। जूनियर विंग में नवीन प्रथम व अजय दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, मुनीष द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सोनू प्रथम, अमर द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, प्रिंस द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में विजय प्रथम, मुनीष द्वितीय रहे। 800 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में मुनीष प्रथम, जोनी द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सोनू प्रथम, अजय द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को सरपंच कर्मसिंह व चंद्रपाल कोच द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बार काउंसिल जगाधरी के पूर्व प्रधान एडवोकेट ब्रिजेश प्रताप, चंद्रपाल कोच, दयाल सिंह, भूप सिंह, राजपाल सिंह, तेजपाल सिंह, साहब सिंह, संदीप, देवेंद्र, ओमबीर पंच, सरदार दिलेर सिंह, दीपक प्रताप ब्लॉक समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed