फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
खरीद नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने गांव टोपरा के पूर्व सरपंच सुरेश पंजेटा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए धान की सरकारी खरीद शुरू किये जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सुरेश पंजेटा, सुखदेव पंजेटा, प्रिंस धौलरा, जसपाल नागल, ओमप्रकाश राझेडी, रिजुल अकालगढ़, सोमनाथ सिलीकलां आदि ने बताया कि पोर्टल पर सरकारी खरीद शुरू होने को लेकर उन्हे मोबाईल पर संदेश भेजकर धान की फसल मंडी में लाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद वह मंडी में अपनी धान की फसल को सरकारी खरीद पर बेचने आये थे। भंयकर गर्मी में वह सुबह से भूखे प्यासे बैठे है, लेकिन उनकी फसल को खरीदा नहीं जा रहा है। धान की खरीद को लेकर मंडी में कहीं भी बारदाना तक नहीं है। ऐसे मेेें उन्हें नहीं लगता कि कई दिनों तक सरकारी खरीद शुरू हो पायेगी।
विज्ञापन

सरकारी खरीद शुरू न होने पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि सरकार जानबूझ कर किसानों को परेशान करने के लिए सरकारी खरीद शुरू नहीं कर रहीं है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाकियू नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि धान की खरीद शुरू न किये जाने पर एक अक्टूबर को किसान अनाजमंडी रादौर के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रकट करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर अनाजमंडी में हैफेड द्वारा सोमवार बुधवार, शुक्रवार को धान की खरीद की जाएगी। जबकि वेयरहाऊस द्वारा मंगलवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को धान की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार सप्ताह में निर्धारित दिनों के अनुसार जठलाना व गुमथला अनाजमंडियों में हैफेड व वेयरहाउस द्वारा धान की सरकारी खरीद की जाएगी। गुमथला व जठलाना में हैफेड द्वारा सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को धान की खरीद की जायेगी। वहीं वेयरहाऊस द्वारा मंगलवार, वीरवार, शनिवार व रविवार को धान की सरकारी खरीद की जायेगी।
वेयर हाउस के मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि मिलर्स द्वारा अभी ऑनलाइन एग्रीमेंट नहीं किया गया है। जिस कारण धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। धान की खरीद को लेकर मंडियों में बारदाना की व्यवस्था भी मिलर्स द्वारा की जानी है। एक दो दिन में मिलर्स द्वारा एग्रीमेंट किये जाने के बाद धान की खरीद शुरू हो सकेगी। सरकार ने धान की खरीद के लिए 17 प्रतिशत नमी तक मापदंड तय किये है। जिस पर धान की खरीद की जायेगी।

मार्केट कमेटी रादौर के सचिव जयसिंह बरहेड़ी ने बताया कि किसानों व आढ़तियों के लिये चार जगह पर बड़े शौचालय बनाये गये है। वहीं गुमथला व जठलाना मंडियों में दो मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की गई है। तीनों मंडियों में पीने के पानी, साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। गुमथला व जठलाना सबयार्ड अनाजमंडियों में बिजली के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed