फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

किसान आंदोलन से थमे कोरोना स्पेशल के पहिए, आधे रास्ते से लौट रहीं ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
लोकसभा के बाद राज्यसभा में कृषि विधायक पारित होने के बाद कानून बन गया है। किसान शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन कानून बनने के बाद किसानों का आंदोलन और तेज हो गया है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में किसान पटरियों पर बैठे हैं। किसानों का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन के कारण रेलवे ने कई गाड़ियां पूर्ण और आंशिक रूप से रद्द कर दी हैं। कोरोना के कारण पहले ही ट्रेनें बहुत कम चल रही हैं, वहीं किसान आंदोलन से चलती स्पेशल ट्रेनों के पहिए भी थम गए हैं। रेलवे ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों की दूरी के साथ कुछ गाड़ियां रद्द कर दी हैं। फिलहाल अभी रविवार तक यही स्थिति रहेगी। अगले आदेश आने के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा। जबकि हरिद्वार जाने वाली एक मात्र गाड़ी जनशताब्दी सुपर फास्ट पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन के कारण रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है। हरियाणा व पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन था। जिसके चलते पूर्व संध्या और अगले दो दिन के लिए गाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमृतसर से हरिद्वार जाने वाले गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार तक रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर हरियाणा व पंजाब में देखा गया। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियां पंजाब, जम्मू व चंडीगढ़ जाती हैं। पंजाब में आंदोलन की पूर्व संध्या ही किसान ट्रैक पर डेरा जमाकर बैठ गए। जिस कारण रेलवे ने इधर से आने वाली गाड़ियां पंजाब के लिए रद्द कर दी। सभी गाड़ियां अंबाला से वापस भेजी जा रही हैं। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रूकने वाली अमृतसर से चलकर मुंबई और फिर अमृतसर जाने वाली 12903-04 गोल्डन टैंपल सुपर फास्ट अंबाला से आगे नहीं जा रही है। वहीं फिरोजपुर कैंट से चलकर धनबाद और धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अंबाला से आगे नहीं जा रही है। उन्हें अंबाला छावनी स्टेशन से ही वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed