फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

काले कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन में किसानों के साथ रहेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
इनेलो के प्रधान महासचिव वीरवार को कृषि कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन में यमुनानगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वे पीटीआई टीचरों के धरने पर भी पहुंचे और उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया। साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शुक्रवार को होने वाले भारत बंद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन काले कानून बनाए गए हैं। जिनसे किसानों का कोई भला नहीं होने वाला।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत को लेकर किए गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर चौधरी देवीलाल का पोता अपने आप को कहता है तो उसे एक मिनट भी पद पर नहीं रहना चाहिए। मैं तो दुष्यंत को ही नहीं बल्कि रणजीत सिंह को भी कहता हूं कि दोनों को आज ही इस्तीफा देकर लोगों के बीच आ जाना चाहिए। ये तो चौधरी देवीलाल के नाम पर बट्टा लगाने वाले हैं। ये किसान हितैषी नहीं किसान के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है। सत्ता में रहते वक्त जिस किसी ने भी किसान की अनदेखी करने की कोशिश की तो चौधरी देवीलाल ने बड़े से बड़े पद पर भी ठोकर मारने का काम किया। ये जो काले कानून जब तक खत्म नहीं होंगे, तब तक इनेलो विरोध करती रहेगी। अगर इसके लिए एक एक आदमी से भी मिलना पड़ा तो हम इसकी उनके पास जाकर इनकी पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार किसानों पर लगे झूठे मुकदमे वापस नहीं लेती और इन तीनों अध्यादेशों पर रोक नहीं लगाती तब तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ये लड़ाई जारी रहेगी। इस लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएंगे कि सरकार को से काले कानून वापस लेने पड़े।सत्तासीन शासकों को नीतियां भी जनता के अनुकूल बनानी चाहिए। किसान जो धरती का सीना चीर कर दिनरात एक करके पूरे देश के लिए अन्न पैदा करता है उसके लिए कानून बनाने से पहले उसके हितों का ध्यान रखना अतिआवश्यक है। इनेलो देश व प्रदेश की सरकार से मांग करती है कि मंडीकरण की व्यवस्था खत्म न हो और किसानों के हित में फैसले लिए जाएं ना कि उद्योगपतियों के हक में। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष नफेसिंह राठी, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, जिलाध्यक्ष दलमीरा राम, नरेश सारन, सुरेश अर्जुन सुढैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed