फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Poonam first in poster making, Preet Kaur first in essay writing

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में पूनम, निबंध लेखन में प्रीतकौर प्रथम

Sun, 12 Apr 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Poonam first in poster making, Preet Kaur first in essay writing
रादौर के सरकारी कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ स्टाफ। संस्थान
रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूनम ने प्रथम, जेनिश ने द्वितीय, अंजलि ने तृतीय व वंश ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रीत कौर ने प्रथम, रूपाली रानी ने द्वितीय, सविता ने तृतीय व जानवी ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन एवं शिक्षाओं को अपनी लेखनी से परिभाषित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक, क्रांतिकारी, विचारक व दार्शनिक थे। उन्होंने जातिवाद, छुआछूत, बालविवाह सहित सभी कुप्रथाओं का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने अपने कार्यों से सामाजिक समानता, दलित उत्थान, महिला शिक्षा, विधवा विवाह इत्यादि लक्ष्य प्राप्त करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने सत्यशोधक समाज नामक संस्था की स्थापना की। महात्मा ज्योतिबा फुले कुशल राजनेता और लेखक भी थे। इनका जीवन एवं इनकी लिखी कृतियां समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शमा ने किया। वहीं, प्रतियोगिताएं डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. ललिता शर्मा की देखरेख में हुईं। इस दौरान प्रो. सतपाल, प्रो. संजीव गांधी, सहायक प्रो. डॉ. निर्मला शर्मा, सहायक प्रो. ऋतु नरवाल, डॉ. नैंसी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed