फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   political news

‘कांग्रेस ने भी लूटा, भाजपा भी उसी नक्शेकदम पर’

Mon, 15 Jun 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर Updated Mon, 15 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
इनेलो विधायक व विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने लुभावने वादे कर जनता से वोट लिए, लेकिन अब सरकार उन वादों को पूरा नहीं कर रही है। चौटाला रविवार को शहर के एक पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सात माह का कार्यकाल जनता ने देख लिया है, जिसमें जनता के हित में कोई कार्य नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में लिखा था कि बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि विस सत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाया लेकिन सीएम ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि अगर सीएम एक साथ दो हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन नहीं कर सकते तो 200 रुपये प्रति वर्ष बढ़ाएं। यह सुझाव उन्हें पसंद आया। इनेलो पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आने पर बुढ़ापा पेंशन 1200 रुपये की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने जो पेंशन बढ़ाई है, वह इनेलो सरकार की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मुआवजा वितरण में भी भेदभाव किया गया। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी लागू नहीं किया। चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बचने के लिए जमीन तलाशते घूम रहे हैं। कभी कहीं रैली करते तो कभी कहीं। उनको कांग्रेस सरकार ने कोई पद नहीं दिया।

वे यह जानने के लिए घूम रहे हैं कि उनके साथ कितने लोगों का जुड़ाव है। अभय ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने भी जनता को लूटने का कार्य किया है। भाजपा सरकार भी यही कर रही है। भाजपा सरकार में भाई भतीजावाद हावी है। सकरार ने हाल ही में स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन व सदस्य बनाए हैं। ये पद भी अपने नजदीकी रिश्तेदाराें को सौंपे हैं।


जनता को गुमराह कर भाजपा ने वोट हथियाए
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर वोट हथियाए हैं। सात माह के दौरान पार्टी ने कोई कार्य जनहित में नहीं किया। अभी चुनाव करा दिए जाएं तो भाजपा को एक भी वोट नहीं होगी। दिल्ली में हुए चुनाव इसका परिणाम हैं। अब प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार हैं। इनेलो संघर्ष के लिए तैयार हैं। जनता के हित के लिए अगर सड़क पर आना पड़ा तो पार्टी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed