फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police reunite man missing for two years with family

Yamuna Nagar News: पुलिस ने दो साल से लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

Thu, 25 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police reunite man missing for two years with family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना फर्कपुर पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए करीब दो वर्ष से गुमशुदा एक व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाया है। थाना प्रबंधक जनक राज ने बताया कि 22/23 की रात गांव खेड़ी रागड़ान से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हालत में लावारिस घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। टीम ने उक्त व्यक्ति से बातचीत की, जो भयभीत और असहज अवस्था में था। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस उसे सुरक्षित थाना फर्कपुर लेकर आई।

थाने में सबसे पहले व्यक्ति की साफ-सफाई कराई गई, उसे नहलवाकर साफ कपड़े पहनाए गए और भोजन कराया गया, जिससे वह सहज महसूस कर सके। इसके बाद पुलिस ने बातचीत कर उसकी पहचान और पते की जानकारी जुटाई। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता पंजाब के मोगा जिले का बताया। पुलिस ने तुरंत बताए गए पते पर संपर्क किया, जहां परिजनों ने बताया कि वह व्यक्ति करीब दो साल पहले बिना बताए घर से चला गया था और तमाम प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed