फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police put up blockades at 33 places,

पुलिस ने 33 जगह लगाए नाके, वाहनों की जांच में 35 के किए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Police put up blockades at 33 places,
यमुनानगर। जिला पुलिस ने सोमवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सीलिंग प्लान चलाया। इसके तहत जिले में 33 जगह नाके लगाए। जिसमें 1120 वाहनों की जांच में अलग-अलग नियमों की कमी पर 35 वाहनों के चालान किए गए। एसपी मोहित हांडा ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से बताया कि एडीजीपी श्रीकांत जाधव के निर्देशानुसार यह सीलिंग प्लान चलाया गया। यह अभियान जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रख चलाया गया। क्योंकि पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है। कहीं न कहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। इसके अंतर्गत सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, पुलिस चौकी व अपराध यूनिट्स के इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर सीलिंग प्लान के अनुसार कार्य करें। जिससे अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed