फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police outpost at bus stand closed, GM says wrote 10 letters to SP

Yamuna Nagar News: बस स्टैंड पर पुलिस चौकी बंद, जीएम बोले- एसपी को लिखे 10 पत्र

Fri, 03 Oct 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police outpost at bus stand closed, GM says wrote 10 letters to SP
यमुनानगर बस स्टैंड में बंद पड़ी पुलिस चौकी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बस स्टैंड यमुनानगर पर खोली गई पुलिस चौकी कई साल से बंद पड़ी है। जिस कमरे में पहले चौकी खुली थी उसमें भी अब बस पास संबंधित कार्य हो रहा है। बस स्टैंड पर पुलिस चौकी ने होने से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बस स्टैंड पर झगड़ा व चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। यात्रियों के बैग से लेकर लैपटॉप व पर्स तक चोरी हो चुके हैं। रोडवेज महाप्रबंधक का कहना है कि पुलिस चौकी खोलने के लिए वह 10 बार एसपी कार्यालय को पत्र लिख चुके हैं।
बस स्टैंड यमुनानगर पर कई बार चोरियां हो चुकी हैं। यहां हर समय भीड़ रहती है। इसी का फायदा उठाकर चोर यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। कई बार तो चोर बस स्टैंड से बसों में बैठते हैं और मौका पाकर सामान चोरी कर रास्ते में ही उतर जाते हैं। इससे यात्रियों का काफी नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर कई साल तक पुलिस चौकी खुली रही। परंतु बाद में इसे बंद कर दिया गया। जब तब यहां पुलिस तैनात रही वह बस स्टैंड परिसर में गश्त करती रहती थी। इससे चोरों में भय का माहौल रहता और यात्री खुद को सुरक्षित महसूस करते थे। बंद होने के बाद भी कई साल तक चौकी में पुलिसकर्मियों का सामान पड़ा रहा। अब चौकी में कार्यालय संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर बस स्टैंड पर पुलिस चौकी का होना बहुत जरूरी है। पहले खुली चौकी को पता नहीं क्यों बंद कर दिया गया। यहां पुलिस रहेगी तो यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और क्राइम पर भी अंकुश लगेगा। चौकी को खोलने के लिए मैं एसपी कार्यालय में आठ से दस पत्र लिख चुका हूं, परंतु कोई जवाब नहीं मिला। - संजय रावल, जीएम, यमुनानगर रोडवेज।
बस स्टैंड के नजदीक ही थाना शहर यमुनानगर व थाना गांधी नगर हैं। इसलिए पुलिस तुरंत पहुंच सकती है। फिर भी बस स्टैंड पर पुलिस चौकी की जरूरत है या नहीं इसका निरीक्षण कराया जाएगा। तब तक पुलिस की नियमित गश्त करवाई जाएगी। - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर।
पिछले कुछ समय में हुई चोरियां

इसी साल जुलाई माह में बस में चढ़ते समय कर्मजीत कौर के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया। वह बस में चढ़ने लगी तो किसी ने मौका पाकर लॉकेट झटक लिया।
हरियाणा सिटी बस में रखा कंडक्टर का बैग चोरी हो गया था। बैग में टिकटें व पांच हजार रुपये थे। सारन गांव निवासी सुभाष सिंह हरियाणा सिटी बस में कंडक्टर का कार्य करता था। उसने अपना बैग बस में ही रखा था। 30 मिनट में ही उसका बैग गायब मिला।

बस स्टैंड पर बैठी महिला के बैग से मोबाइल और 2070 रुपये चोरी हो गए। दामुपुरा खुर्द निवासी जरनैलो देवी अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। वह बैग को वहीं रख कर पानी पीने चली गई तभी किसी ने बैग चोरी कर लिया।
हरियाणा रोडवेज बस में दिल्ली से यमुनानगर आ रही गुरु अर्जुन नगर निवासी युवती के बैग से लैपटॉप चोरी हो गया था। वह नोएडा की एक कंपनी में जॉब करतीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed