फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   police man, three injured

तलवार व सरियों से पुलिसकर्मी के घर पर हमला, कर्मी समेत तीन घायल

Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
police man, three injured
फेरूवाला कॉलोनी में हुई मारपीट में घायल पुलिस कर्मी गुलशन - फोटो : YAMUNA NAGAR
जगाधरी मार्ग पर स्थित फेरुवाला कॉलोनी में बुधवार देर शाम को दो दर्जन युवकों ने तलवार डंडों व सरियों से पुलिसकर्मी के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेरुवाला कॉलोनी में करनाल पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत गुलशन अपनी पत्नी ममता, माता मुखत्यारी देवी व बेटे चाहत के साथ रह रहा है। बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे दो दर्जन से अधिक युवक कार, बाइक से आए और उन्होंने गुलशन के घर पर हमला बोल दिया। जिस में गुलशन को सिर पर, उसकी पत्नी ममता को बाजू और सिर पर, उसकी माता मुखत्यारी देवी को बाजू पर गंभीर चोटें आई। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार न होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। गुलशन का 12 वर्षीय बेटा चाहत को परिवार के सदस्यों ने हमले के समय कमरे में छिपा दिया था। जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने गली में प्रवेश करते ही सबसे पहले घर के मुख्य गेट व खिड़कियों के शीशे पर वार कर किया था।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मी को घायलों के बयान लेने के लिए अस्पताल भेजा हुआ है। बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed