फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police failed to establish links in Radaur gang war

Yamuna Nagar News: रादौर गैंगवार में कड़ियां जोड़ने में पुलिस नाकाम

Fri, 17 Jan 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police failed to establish links in Radaur gang war
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर गैंगवार में तीन युवकों की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस ने जिन लोगों को अभी तक पकड़ा है उनसे पूछताछ में कुछ ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग सकी। जो जानकारी मिली है उसकी कड़ियां भी आपस में नहीं जुड़ रही हैं। एसपी का कहना है कि संगठित गिरोह में अपराधियों को एक दूसरे के बारे में कम ही जानकारी होती है।
बीते 26 दिसंबर को रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास गैंगवार हुई थी। जिसमें तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। उसी समय से लगातार वारदात का खुलासा करने के लिए अलग-अलग छह टीमें काम कर रही हैं। पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

इन सभी पर शूटरों को सुविधाएं पहुंचाने के आरोप हैं। लेकिन, शूटर कौन थे यह अभी तक न तो पुलिस पता लगा पाई है और न ही जेल गए अपराधी ही इस बारे में कोई ठोस जानकारी दे पाए हैं। जिस कारण पुलिस की तफ्तीश एक कदम बढ़ने के बाद वापस फिर वहीं पर आकर रुक जाती है। वीरवार को डीसी और एसपी की संयुक्त बैठक में एसपी ने बताया कि इस वारदात को संगठित गिरोह ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठित गिरोह जब आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं तो अपराध में शामिल लोग एक दूसरे को कम ही जानते हैं। वह उतना ही काम करते हैं जितना उन्हें करना होता है। जिस कारण संगठित गिरोह को पकड़ा पुलिस के लिए भी चुनौती होता है।

इस मामले में भी पुलिस के सामने यह चुनौती खड़ी है। एक-एक कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी राजीव देसवाल का कहना है कि रादौर गैंगवार में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed