{"_id":"6186d169a3a92561f3750ad6","slug":"police-deployed-in-village-nagal-case-registered-against-ten-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl88787783","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: नागल में पुलिस तैनात, 10 के खिलाफ केस दर्ज, पटाखे बजाने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: नागल में पुलिस तैनात, 10 के खिलाफ केस दर्ज, पटाखे बजाने को लेकर हुआ था विवाद
Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर (यमुनानगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर (यमुनानगर)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
सार
यमुनानगर के गांव नागल में विवाद के बाद पुलिस कड़ी नजर रख रही है। गांव में ही पुलिस तैनात हो गई है और लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगाई गई है। डीएसपी ने गांव का दौरा कर हालातों का जायजा लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव नागल में ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते डीएसपी रजत गुलिया। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के दिन बुलेट बाइक से पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव नागल में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान क्षेत्र में समूह में लोगों को खड़ा होने नहीं दिया जा रहा। वहीं, थाना रादौर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नागल निवासी इकराम ने बताया कि 4 नवंबर को दीपावली के दौरान उसके भाई के लड़के शराफत का गांव के विमल राणा के साथ पटाखे बजाने को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर 5 नवंबर को सुबह 11 बजे थाने में आने के लिए कहा था। इसको लेकर उसके भाई का लड़का शराफत और मेरे परिवार के लोग आपसी बातचीत के लिए जठलाना थाने में गए थे। इस दौरान वह गांव में अपनी टेंट की दुकान पर बैठा था। दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे गांव का लक्की अपने साथ 8-9 लड़के लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा और लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
धारदार हथियारों से किया हमला
वह खुद को बचाने के लिए दुकान छोड़कर भागने लगा। वह भागते हुए गिर गया और लक्की व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गांव के लोगों ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डीएसपी रजत गुलिया के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती गी गई है।
शांति रखने के लिए बनी पीस कमेटी
विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन की ओर से शनिवार की शाम को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर गांव में शांति स्थापित करने के प्रयास किए गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, डीएसपी रादौर रजत गुलिया, थाना जठलाना प्रभारी धर्मपाल ने दोनों समुदायों के लोगों की लगभग 2 घंटे बैठक ली। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को गांव में शांति कायम करने के लिए पीस कमेटी का गठन किया गया।
ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति
ये शामिल किए गए कमेटी
एक पक्ष की कमेटी में सुरेंद्र सरपंच, रोहताश, देवेंद्र, धर्मवीर, अनिरुद्ध राणा सरपंच, ओमप्रकाश, अमेश को शामिल किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दिलशाद, मेहरबान, इलियास, मलखान, फिरोज खान, मोहम्मद अनवर को शामिल किया गया। प्रशासन के अधिकारियों ने पीस कमेटी के सदस्यों से गांव में शांति व भाईचारा कायम करने की अपील की।