{"_id":"62250cec14f49645dd512f4a","slug":"police-checked-2068-vehicles-by-blocking-32-places-in-night-domination-yamuna-nagar-news-knl101068427","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन में 32 जगह नाकाबंदी कर पुलिस ने 2068 वाहन जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन में 32 जगह नाकाबंदी कर पुलिस ने 2068 वाहन जांचे
Police checked 2068 vehicles by blocking 32 places in Night Domination
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
यमुनानगर। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी कमलदीप गोयल ने भी देर रात तक विभिन्न जगहों पर निरीक्षण कर नाइट डोमिनेशन में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी का जायजा लिया और सभी को अलर्ट रहते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता को तंग नहीं बल्कि सुरक्षित करना है। जो अपराधी रात के समय वारदात को अंजाम देने निकलते हैं वह काबू आ जाते हैं। पुलिस का सड़क पर होना आम आदमी को सुरक्षा का अहसास दिलाता है। नाइट डोमिनेशन में पुलिस ने 32 स्थानों पर नाकाबंदी की। 62 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की और 2068 वाहनों की गहनता से जांच की गई। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के चालान किए गए। होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों पर भी जांच की गई। अवैध रूप से शराब बेचने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार कर 152 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। जुआ व सट्टा लगाने वालों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कर 6350 रुपये बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। हमीदा पुलिस चौकी की टीम ने 4.52 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा। एसपी ने बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कवायद में पूरी तरह से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।