फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police attacked, female employee's uniform torn

Yamuna Nagar News: पुलिस पर हमला, महिला कर्मचारी की वर्दी फाड़ी

Mon, 06 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police attacked, female employee's uniform torn
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। झगड़े की शिकायत पर जांच करने मॉडल टाउन के शिवाजी पार्क पहुंची पुलिस टीम पर मां-बेटे ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें दो महिला पुलिस कर्मियों को चोटें भी आईं। वहीं एक महिला पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस ने मां-बेटे को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में एएसआई मीनाक्षी ने बताया कि वह थाना शहर यमुनानगर में अनुसंधान अधिकारी है। उनके पास दो अक्तूबर को मॉडल टाउन के शिवाजी पार्क निवासी नवदीप जैन की ओर से पूजा ओबेरॉय व उसके बेटे जतिन के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसमें पूजा व जतिन पर झगड़ा व गाली-गलौज करने और मकान की चाबी लेकर चले जाने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

वह चार अक्तूबर को एसआई शमशेर सिंह, एएसआई शिमला, एएसआई किरण चंद सरकारी गाड़ी के मौके पर गए। नवदीप जैन अपने परिवार के साथ मिले और पूजा ओबेरॉय व उसका बेटा जतिन मकान की तीसरी मंजिल पर खड़े होकर ऊंची आवाज में पुलिस टीम को गंदी गालियां देने लगे। इसके बाद पूजा व उसका बेटा जतिन मकान से नीचे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा व जतिन ने उनके (एएसआई मीनाक्षी) व एएसआई शिमला के साथ हाथापाई की। पूजा ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस टीम पर ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें पुलिस कर्मियों ने मुश्किल से खुद को बचाया। मौके से लौटकर उन्होंने (एएसआई मीनाक्षी) व एएसआई शिमला ने जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया।इसके बाद शहर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।

जांच अधिकारी किरण चंद ने कहा कि महिला पुलिस कर्मचारी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed