{"_id":"6674bde7ef250f1aac0a7e37","slug":"police-arrested-three-accused-with-3281-grams-of-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120736-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस ने 32.81 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस ने 32.81 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को दबोचा
Fri, 21 Jun 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी व थाना जठलाना की टीम ने 12.81 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक नाहरपुर के पास नशीले पदार्थ लेकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नाहरपुर निवासी नसीम उर्फ बाबू के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन रिमांड पर लिया गया है।
इसी प्रकार जठलाना थाना प्रभारी रजत ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक जठलाना मारूपुर मोड के पास नशीले पदार्थ लेकर घूम रहे है। इस सूचना पर उनकी टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी ली गई तो उनके पास से 12.81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जठलाना निवासी इमरान उर्फ तोता व मुकारम उर्फ बिल्लू के नाम से हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।