फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood factory fire, ply and machinery worth lakhs burnt

Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों की प्लाई व मशीनरी जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory fire, ply and machinery worth lakhs burnt
खजूरी रोड स्थित एल्फा प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लगने से लाखों रुपये की प्लाई और मशीनें जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की प्लाई व मशीनें जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। फैक्टरी मालिक सुरेश गर्ग ने बताया कि उनके मुंशी गणेश ने करीब सुबह साढ़े सात फोन पर इसकी सूचना दी। वह जब फैक्टरी पहुंचे तो वहां रखी प्लाई व कच्चा माल जलकर राख हो चुका था और मशीनें भी आग लगने से पूरी तरह से खराब हो चुकी है। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed