{"_id":"614b86228ebc3e04c222bc52","slug":"plywood-factories-released-dirty-water-villagers-jammed-in-protest-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl84103166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाईवुड फैक्टरियों ने गंदा पानी छोड़ा, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाईवुड फैक्टरियों ने गंदा पानी छोड़ा, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
फैक्टरियों से निकला केमिकलयुक्त पानी दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली प्लाईवुड फैक्टरियों की ओर से गंदा पानी छोड़े जाने से लोगों में रोष है। बार-बार शिकायत के बाद भी फैक्टरी संचालक समस्या स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं। बारिश होने पर यह खराब पानी फसलों में पहुंच जाता है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।
खजूरी गांव के रजत साहनी, अनिल राणा, सुमित राणा, चरणी राणा ,ओमवीर राणा, अमित राणा, भूरा आदि ने बताया कि खजूरी गांव के पास संतोष, श्री श्याम इंटरप्राइजेज, जगधात्री और पुखराज आदि फैक्टरियां हैं। निका सारा केमिकलयुक्त गंदा पानी बीच रास्ते पर खड़ा होकर किसानों के खेतों में जा रहा है। जिस कारण फसलों को तो भारी नुकसान हो ही रहा है, साथ ही उपजाऊ भूमि बंजर होने की भी संभावना बढ़ रही है। इस समस्या के अलावा भी अन्य कई परेशानियां सामने आ रही हैं।
फैक्टरियों से निकलने वाला धुआं वातावरण को तो दूषित कर ही रहा है। साथ ही धुएं के साथ निकल रही राख फसलों पर गिरकर भारी नुकसान पहुंचा रही है। फैक्टरी के मालिकों को भी इस बारे में कंई बाहर अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। आलम यह है कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने समस्या का कोई समाधान नहीं किया और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस बारे में दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
वहीं ग्रामवासियों ने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं कि यहां चल रही फैक्टरियों में अधिकारियों का दौरा करवाकर जांच कराई जाए। वहीं एक फैक्टरी संचालक से ग्रामीणों ने बात की तो उन्हें आश्वासन दिया है कि जो पानी फैक्टरी से बाहर आ रहा है, उसका जल्द समाधान किया जाएगा। इस बारे में जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि जाम की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों और फैक्टरी संचालकों में गंदे पानी की निकासी को लेकर फिलहाल सहमति बन गई है। इस बाबत कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।