फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plyboard trader cheated in the name of buying wood, Yamunanagar

लकड़ी खरीदने के नाम पर प्लाईबोर्ड व्यापारी से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Plyboard trader cheated in the name of buying wood, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लकड़ी खरीदने के नाम पर दो युवकों ने प्लाईबोर्ड व्यापारी से एक लाख 51 हजार रुपये की लकड़ी हड़प ली। लेकिन आरोपियों ने इसका भुगतान नहीं किया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने व्यापारी और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में व्यापारी के ड्राइवर की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरवाला निवासी मनु शर्मा ने साढौरा थाना पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसकी अंबाला रोड पर बरवाला में लकड़ी और प्लाईबोर्ड की बाला जी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। 24 अक्तूबर 2020 को उसकी दुकान पर अनूप व राकेश कुमार अपनी कार से आए थे। इससे पहले भी वह तीन बार उसकी दुकान पर लकड़ी देखने के लिए आ चुके थे। आरोपी अनूप ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया हुआ था और कहा था कि वह साढौरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

अनूप ने उसके साथ मकान की लकड़ी खरीदने के लिए सौदा तय किया। जिस पर उसने बरवाला से गाड़ी लोड करा दी। इसका करीब एक लाख 51 हजार रुपये का बिल अनूप ने अपने दोस्त राकेश के नाम से कटवाया। जिस पर आरोपी ने कहा कि वह ड्राइवर गोल्डी को माल की पेमेंट साढौरा में कर देंगे। जिस पर उसने बिना भुगतान के माल देने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उसे सिक्योरिटी के नाम पर चेक दे दिए। जिसके बाद लकड़ी वाहन में लोड करवाकर गोल्डी को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि साढौरा में पहुंचने पर आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और जबरन माल को उनकी गाड़ी से अपनी गाड़ी में लोड करा लिया। उसके ड्राइवर ने इसकी जानकारी उन्हें दी। पता लगते ही वह अपने पिता के साथ साढौरा में पहुंचा और आरोपी अनूप व राकेश को फोन किया। लेकिन आरोपियों ने भुगतान देने से मना कर दिया। साथ ही आरोपियों ने उन्हें व उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि आरोपी साढौरा के नहीं हैं। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed