फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players displayed their prowess in Kabaddi, running, and volleyball

Yamuna Nagar News: कबड्डी, दौड़ और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in Kabaddi, running, and volleyball
​खिलाड़ियों के साथ मुख्याति​थि, आयोजक समिति सदस्य व अ​धिकारी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन खिलाड़ियों ने एथलेक्टिस के खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल व दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में कराई गई। लंबी कूद की अंडर-19 श्रेणी में महानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली के तेजस प्रथम, सनराइज पब्लिक स्कूल छछरौली के लक्ष्य ने द्वितीय स्थान। अंडर-17 में पीएमश्री राजकीय वरष्ठि माध्यमिक विद्यालय लेदी के अनिकेत प्रथम और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के धनप्रीत द्वितीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 में एमजे कॉन्वेंट सलेमपुर कोही का मोहम्मद सैफ प्रथम और सनराइज पब्लिक स्कूल के संयम द्वितीय रहे। वहीं, कबड्डी की अंडर-14 श्रेणी में एमजे कॉन्वेंट सलेमपुर कोही प्रथम और सनराइज पब्लिक स्कूल प्रतापनगर द्वितीय रहे। वॉलीबॉल की अंडर-14 वर्ग में एमजे कॉन्वेंट सलेमपुर कोही प्रथम और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहाड़ी कलां द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-17 में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालहड़ी कलां ने पहला और जीएनके छछरौली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालहड़ी कलां विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बक्करवाला उपविजेता रहा।
जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठसका मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी छछरौली अशोक धीमान के नेतृत्व में करवाई जा रही हैं। ठसका ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेल भावना से बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार धीमान ने बताया कि खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वीरवार सुबह नौ बजे से लड़के और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।

खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि, आयोजक समिति सदस्य व अधिकारी। विभाग

खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि, आयोजक समिति सदस्य व अधिकारी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed