फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players displayed their mettle amidst the rain

Yamuna Nagar News: बारिश के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 08 Aug 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their mettle amidst the rain
प्रतियोगिता के ​विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते कोच व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विश्व जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) दिवस पर शुक्रवार को तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में जिले के 60 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियों के अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर आयु श्रेणी में कराई गई। बारिश में खिलाड़ियों के कदम नहीं रुके और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता संघ जिलाध्यक्ष एवं एथलेटिक्स कोच प्रवीण कुमार व सचिव अंजू बाला के नेतृत्व में करवाई गई। प्रतियोगिता के लिए जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता की ओर से सामग्री उपलब्ध करवाई गई। जिले में एथलेटिक्स का कोई कोच नहीं है। इस कारण खेल नर्सरियों में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भी जिले की सभी एथलेटिक्स खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कोच चंद्रपाल के नेतृत्व में करवाई गई। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने और उनकी कमियां व क्षमता की परख करने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाला फेंक खेल में खिलाड़ियों को ज्यादा दौड़ना नहीं पड़ता है और मैदान के बीच पानी नहीं भरता है। इस कारण बूंदाबांदी के बीच भी सफलता पूर्वक प्रतियोगिता करवा दी गई। प्रतियोगिता में कोच मलखान, दिव्यंका चौधरी और अनिल कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी

लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में मनमीत सिंह ने पहला, श्वेत ने दूसरा और चिराग ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों में लविका कांबोज प्रथम, सहि द्वितीय और महक तृतीय रही। लड़कों की अंडर-16 आयु वर्ग में संजीत प्रथम, समीर द्वितीय और कृष्णा तृतीय रहा। लड़कियों में सहजलीन कौर प्रथम, मानसी द्वितीय और मन्नत तृतीय रही। लड़कों की अंडर-20 आयु वर्ग में वंश प्रथम रहा। रुद्राक्ष द्वितीय और लविश तृतीय रहे। लड़कियों में लवण्या प्रथम, दृष्टि द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय रही। लड़कों की अंडर-20 आयु वर्ग में कुशल ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर तनिष और तीसरे स्थान पर यशकरण रहे। वरिष्ठ लड़कों के आयु वर्ग में अशोक प्रथम रहा। प्रियांशु द्वितीय रहा और सुहर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में केविन प्रथम रही। वहीं पायल द्वितीय और अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं।

-----------

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते कोच व अन्य। संवाद

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते कोच व अन्य। संवाद

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते कोच व अन्य। संवाद

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते कोच व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed