फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pistol used in robbery recovered from accused

Yamuna Nagar News: आरोपियों से लूट में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pistol used in robbery recovered from accused
तिरुपति बालाजी प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक दो भाइयों से हुई 15 लाख की लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों से सीआईए 2 की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इन आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद को किया गया है। वहीं पुलिस को आरोपितों के अन्य साथियों का भी सुराग मिल गया है। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस वारदात को भिवानी के गांव सांगा निवासी रोहित उर्फ नेपाली, गांव दुधवा के अंकित ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। रोहित व अंकित को रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जगाधरी सिविल लाइन निवासी अनुज गोयल की खारवन भगवानपुर रोड पर तिरुपति बालाजी प्लाईवुड के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी के लेन-देन के लिए हर रोज कैश आता है। 18 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह और उनका भाई अंचित गोयल अपनी फैक्टरी में थे। तभी बिना नंबर की बुलेरो कार में सवार चार बदमाश फैक्टरी में घुस गए थे। पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने उनसे 15 लाख रुपयों से भरा बैग व गले से सोने की चेन लूटी थी। शुक्रवार को मामले में सीआईए 2 की टीम ने आरोपी रोहित व अंकित को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि उनके एक साथ ट्रक ड्राइवर है। वह कुछ दिन पहले फैक्टरी में रॉ मैटारियल लेकर आया था। तब उसे केबिन में काफी रुपये होने का पता चला था। तभी से लूट की साजिश रची गई थी। लूट को अंजाम देने के लिए 17 सितंबर को वे सभी पांचों साथी भिवानी से यमुनानगर आ गए थे और अगले दिन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में सीआईए 2 इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम अन्य आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। आरोपियों को सुराग लग गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed