{"_id":"6a948204e5195795aa09b1ba","slug":"pickup-truck-hits-4-vehicles-scooter-rider-killed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162106-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से टकराए 4 वाहन, स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से टकराए 4 वाहन, स्कूटी सवार की मौत
Mon, 31 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
कैल कचरा प्लांट के पास पलटी पिकअप गाड़ी। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कैल गांव के पास कचरा प्लांट के सामने रविवार को बोलेरो पिकअप ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। इसी दौरान पिकअप की चपेट में कार के आगे चल रहा स्कूटी सवार भी आ गया।
हादसे में स्कूटी सवार भंभौली निवासी पदम प्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव कान्हड़ी कलां निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह एसी रिपेयर का काम करता है। वह अपनी स्विफ्ट कार में निजी काम से जगाधरी जा रहा था। कैल गांव से कुछ आगे कचरा प्लांट के सामने पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आई बोलेरो पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे चल रही रोडवेज बस से टकराने के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
दीपक के अनुसार पिकअप की टक्कर कार के आगे चल रहे स्कूटी सवार से भी हुई। टक्कर लगने से स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप भी कचरा प्लांट के सामने पुलिया के पास पलट गई। मौके पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम जगाधरी के चोपड़ा गार्डन निवासी अमित बताया। हादसे की सूचना मिलने पर पदम का भाई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा। उसने डायल-112 की मदद से पदम को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और स्विफ्ट कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि अस्पताल से पदम की मौत की सूचना मिलने के बाद थाना सदर जगाधरी पुलिस ने दीपक के बयान के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।