फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People upset with overloaded and speeding vehicles erupted in anger.

Yamuna Nagar News: ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

Thu, 01 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
People upset with overloaded and speeding vehicles erupted in anger.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। क्षेत्र में ओवरलोड और तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपरों से परेशान संधाय गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यासपुर-रणजीतपुर मार्ग पर स्थित गांव संधाय के लोगों ने मिट्टी से भरे डंपरों को सड़क पर रोक दिया। इस दौरान डंपर चालकों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई।
हालांकि कुछ देर बाद लोगों ने डंपरों को छोड़ कर अन्य वाहनों को वहां से जाने दिया। ग्रामीणों सरपंच माया राम, पवन अहलावत, होशियार सिंह, सन्नी, राहुल, सुरेश कुमार का आरोप है कि उनके गांव से होकर दिन-रात मिट्टी से भरे भारी डंपर गुजरते हैं। ये डंपर न केवल ओवरलोड होते हैं, बल्कि तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

गांव के बच्चे रोजाना पढ़ने के लिए बिहटा गांव स्थित राजकीय स्कूल जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार डंपरों के कारण बच्चों की जान हमेशा खतरे में रहती है। इस समस्या को लेकर वे कई बार डंपर चालकों को समझा चुके हैं कि गांव के अंदर डंपरों की गति कम रखें, लेकिन चालकों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि डंपरों से उड़ती मिट्टी के कारण सड़क से लगते घरों में धूल की परत जम गई है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। दुकानों में रखे सामान तक मिट्टी से ढक जाते हैं, जिससे दुकानदारों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डंपर चालक जानबूझ कर वाहनों के नंबर छिपाकर चलते हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो जाता है। सड़क किनारे लगे मंदिर के बोर्ड और दिशा सूचक बोर्ड तक मिट्टी से सन चुके हैं, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि व्यासपुर के लोग भी डंपरों की तेज रफ्तार से परेशान होकर विरोध जता चुके हैं। वहीं पिछले दिनों मारवा कलां में डंपरों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed