फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People sweat as the temperature rises, heat likely to last for a week

Yamuna Nagar News: तापमान बढ़ने से छूटा पसीना, सप्ताह भर गर्मी के आसार

Tue, 24 Sep 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
People sweat as the temperature rises, heat likely to last for a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी ने एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी इतनी ज्यादा हो रही है कि लोगों को सितंबर में जून माह जैसा एहसास हो रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि लू के थपेड़े नहीं है, जबकि तेज धूप पहले की तरह चुभ रही है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
दिन का तापमान सप्ताहभर में दो डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी एक सप्ताह और लोगों को ऐसे ही गर्मी का सामना करना पड़ेगा। एक अक्तूबर से मौसम में बदलाव आने से तापमान में कमी आएगी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आ गई थी। जिससे मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था। लोग रात को सोते समय हल्के गर्म कपड़े ओढ़ने लगे थे। परंतु अब तीन-चार दिन से फिर से गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। उमस व गर्मी दोनों लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले दिनों बारिश के कारण तापमान में थोड़ी कमी आई थी जिससे लोगों को ठंडक महसूस होने लगी थी। अब मौसम पहले की तरह ही सामान्य हो गया है। इसलिए लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो रहा है। इस महीने के बाद ही तापमान कमी आएगी।

फसल अवशेष न जलाएं किसान : डॉ. अजीत
डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि 28 व 29 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए ही किसान धान की कटाई करें। वहीं किसान सरसों की बिजाई भी दो अक्तूबर के बाद ही करें। क्योंकि बारिश होने से खेत गीले हो जाएंगे। तब तक मौसम साफ हो जाएगा। वहीं उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह धान कटाई के बाद फसल अवशेषों में आग न लगाएं। क्योंकि आग लगने से न केवल तापमान बढ़ता है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed