फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People shivering due to cold wave, Surya Narayan did not come out throughout the day

शीत लहर से ठिठुरे लोग, दिनभर नहीं निकली धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
People shivering due to cold wave, Surya Narayan did not come out throughout the day
यमुनानगर। पिछले तीन दिनों से खिली धूप से जहां लोग राहत महसूस कर रहे थे, वहीं सोमवार को शीत लहर चलने से दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान पर बादल छाए रहे। जिससे लोग बेहाल नजर आए। कोहरे के बीच सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सोमवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। जिससे सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई। सर्दी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मौसम ने एक बार फिर ऐसी करवट ली कि लोगों को गर्म कपड़ों में भी राहत नहीं मिल रही। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज गिया गया। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। धूप न निकलने से लोगों को अलाव का ही सहारा रहा। इस दौरान जगह-जगह लोग आग जलाकर बैठे नजर आए। वहीं कमरों के अंदर भी लोग रूम हीटर चला रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर रूम हीटर की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश से पहले ही बादल छा गए हैं। इस कारण सोमवार को दिनभर लोगों को आसमान में सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप निकलने से लोगों को सर्दी ज्यादा लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। उस दौरान अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed