फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People got some relief from the heat from the clouds, from today the temperature will rise again

बादलों से लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत, आज से फिर बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
People got some relief from the heat from the clouds, from today the temperature will rise again
यमुनानगर। दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। आसमान में छा रहे बादलों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दोपहर तक धूप नहीं निकलने से लोगों ने चैन की सांस ली। कई दिनों से लोग लू के थपेड़ों व बढ़ती गर्मी से परेशान थे। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी बढ़ी। आसमान में छाए बादलों को देखकर लोग बस एक ही आस लगा रहे हैं कि थोड़ी बहुत बारिश हो जाए ताकि कुछ दिन आराम से कट जाएं। बादल छाने की वजह से सोमवार रात को मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन

तीन दिनों में दिन के तापमान में चार अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार मौसम लोगों की परीक्षा लेता दिख रहा है। तापमान में लगातार जारी बढ़ोत्तरी के बाद लोग दिन के समय बाहर निकलने में भी कतरा रहे थे, वहीं रात को भी गर्मी राहत देती नहीं दिख रही थी। तापमान में लगातार जारी बढ़ोत्तरी से हर कोई पेरशान था, लेकिन दो दिनों से मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद लोगों को राहत मिलती दिख रही है। हालांकि बुधवार से शुक्रवार तक तापमान बढ़ेगा। वीरवार के एक बार फिर जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद फिर मौसम पलटी मारेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

गर्मी से फसलें हो रहीं प्रभावित
मौसम के बदले मिजाज को देख किसानों को बारिश की उम्मीद जगी है। फिलहाल जिले में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है। बिजली आपूर्ति का भी बुरा हाल है। अघोषित बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों को महंगा डीजल खर्च कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। किसान रामबीर, पिंटी राणा, संजू गुंदियाना व हरपाल सिंह का कहना है कि गर्मी की वजह फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से वह सिंचाई भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed