फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are not enthusiastic about cheap gas cylinders

Yamuna Nagar News: सस्ते गैस सिलिंडर के लिए लोगों में नहीं उत्साह

Mon, 03 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
People are not enthusiastic about cheap gas cylinders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार गरीब परिवारों को 830 रुपये का घरेलू गैस सिलिंडर 500 रुपये में दे रही है। इसके बावजूद लोग सस्ता सिलिंडर लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में बीपीएल परिवारों की संख्या करीब 2.60 लाख है। अभी तक करीब 93 हजार लोगों ने सस्ते सिलिंडर के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
योजना के तहत पात्रों को पहले गैस सिलिंडर की पूरी कीमत 830 रुपये गैस एजेंसी में चुकानी होगी। 500 रुपये के बाद जो राशि बचेगी उसे सब्सिडी के तौर पर पात्रों के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ सके इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गांव-गांव में शिविर लगाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

इसके लिए गैस एजेंसी संचालक कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की मदद से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विभाग ने फिलहाल 15 फरवरी तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। गैस एजेंसी संचालक गांव-गांव जाकर बीपीएलए परिवारों का डाटा जुटाएंगे। इसके बाद उन्हें सीएचसी की मदद से योजना से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के समस्त सीएससी संचालकों से तालमेल करते हुए प्रत्येक गांव में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए मदद पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार की वेबसाइट www.epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

पात्र खुद भी कर सकते आवेदन : लोगों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर लेने के लिए किसी भी सीएससी संचालक के पास जाने की जरूरत नहीं है। योजना के पात्रखुद भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। फैमिली आईडी नंबर डालते ही बीपीएल परिवार का सारा डाटा सामने आ जाएगा। आगे बढ़ने पर परिवार को एलपीजी की आईडी पोर्टल में डालनी हाेगी। जिन लोगों के पास आईडी नहीं है, वह ऑनलाइन भी आईडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर पात्र महिला का बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड देना होगा। इसके बाद लोगों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed