फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patriotic songs echoed during the 'Har Ghar Tiranga' campaign

Yamuna Nagar News: हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के तराने

Wed, 12 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed during the 'Har Ghar Tiranga' campaign
कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व निगम अ​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरानी सब्जी मंडी में देशभक्ति से ओतप्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर तिरंगे के सम्मान व राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार और नगर निगम की टीम ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और इसकी गरिमा बनाए रखे।
विज्ञापन

छात्राओं ने उत्साह के साथ देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों, निगम अधिकारियों और विद्यार्थियों में देशभक्ति का जोश भर गया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों का संदेश दिया। निगम की टीम ने छात्राओं से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित नियमों और पूरी गरिमा के साथ फहराने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने देशहित में कार्य करने, स्वच्छता बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed