फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passengers are getting upset due to the closure of the parking of the bus stand , Yamuna nagar

रादौर बस अड्डे की पार्किंग बंद होने से यात्री हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting upset due to the closure of the parking of the bus stand , Yamuna nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर/ रादौर। लॉकडाउन के चलते नुकसान होने पर रादौर बस स्टैंड पर पार्किंग का ठेकेदार काम बंद करके चला गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें खुले में अपना वाहन खड़ा करके जाना पड़ता है। देखरेख नहीं होने की वजह से बस स्टैंड के आसपास खड़ी कई बाइक चोरी भी हो चुकी हैं। वहीं ठेका नहीं होने से रोडवेज को भी करीब साठ हजार रुपये प्रति महीने का नुकसान हो रहा है। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से स्थायी पार्किंग दोबारा शुरू करने की मांग की है।
पुराने ठेकेदार का कहना है कि लॉकडाउन के कारण 60 हजार रुपये महीना रोडवेज को चुकाना बहुत मुश्किल था। इस पर उसने ठेका छोड़ दिया, अब कोई भी पार्किंग का ठेका लेने को तैयार नहीं है। वहीं बस स्टैंड के आगे-पीछे वाहन खड़ा करना असुविधाजनक बना है। दैनिक यात्री पार्किंग न होने के कारण अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन इधर-उधर खड़ी करके चले जाते हैं। इससे अन्य यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पार्किंग की सुविधा न होने से बाइक चोरी होने का भय रहता है। यात्री इधर-उधर वाहनों को खड़ा करते हैं। पार्किंग शुरू हो जाए, तो लोग वाहन वहीं खड़े करेंगे। -मंजीत सिंह पंजेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड की पार्किंग का नया टेंडर नहीं लग रहा है। इससे वाहन खड़े करने में परेशानी आ रही है। पार्किंग को दोबारा से शुरू करवाया जाए ताकि सभी दैनिक यात्री अपने वाहन सुरक्षित खड़े कर सकें। -रामकुमार वर्मा
कई दिन से साइकिल स्टैंड बंद पड़ा है। घाटे की बात कह कर ठेकेदार यहां से काम छोड़ गया है। लोग बस स्टैंड पर राम भरोसे अपनी बाइक खड़ी करने पर मजबूर हैं। रोडवेज जल्द से जल्द पार्किंग को शुरू करवाएं। -अभिषेक आहुजा
रोडवेज की ओर से बस स्टैंड पर बाइक न खड़ी करने को लेकर नो पार्किंग का बैनर लगाया है। एक तो पार्किंग नहीं है, ऊपर से जब अड्डा परिसर में बाइक खड़ी करते हैं तो रोडवेजकर्मी आनाकानी करते हैं। ऐसे में आम यात्री कहां जाएं। -दीपांशु सेठी

बस स्टैंड पर अब कोई साइकिल स्टैंड नहीं है। लोगों को बस स्टैंड पर अपनी बाइक खड़ी करने के लिए मना किया गया है। बाइक खड़ी करने को लेकर उनकी कोई जिम्मेवारी नहीं है। पार्किंग का नया ठेका दिए जाने बारे अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। - शमशेर सिंह, बस अड्डा इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed