फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Party workers are Congress's real strength: Mulana

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत : मुलाना

Sun, 21 Jun 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Party workers are Congress's real strength: Mulana
साढौरा में कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे अंबाला सांसद वरुण चौधरी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अंबाला लोकसभा सांसद वरुण मुलाना शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत साढौरा रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद मुलाना के कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत हैं।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने की मांग उठाई। सांसद मुलाना ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता के सम्मान और भागीदारी के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान सांसद ने विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि वह इसे अपनी घर वापसी बता रहे हैं तो यह भी याद रखना चाहिए कि भाजपा में जाने से पहले वह बसपा में थे। सांसद ने आरोप लगाया कि पर्दे के पीछे से भाजपा की बैठकों के लिए लोगों को बुलाया जा रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो सामने आकर इस्तीफा दें और चुनाव लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने 12 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है, लेकिन इन वर्षों में जनता को महंगाई, बेरोजगारी और धार्मिक ध्रुवीकरण के अलावा कुछ नहीं मिला। राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल संधू मोंटी ने कहा कि संगठन पहले से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने सांसद से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, भाकियू चढ़ूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी, सहीराम, केहर सिंह झंडा, अशोक मेहता, जयचंद पप्पा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed