{"_id":"69d6c665071d52a4cf01e6e1","slug":"parents-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154047-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Thu, 09 Apr 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
जिला सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते अभिभावक। संवाद
जगाधरी। स्कूलों की मनमानी, फीस वृद्धि, वार्षिक शुल्क लेने, निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने के विरोध में बुधवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। खराब मौसम के कारण कुछ ही अभिभावक पहुंचे।
उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय में सांसद नवीन को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार अभिभावकाें ने बुधवार को स्कूलों में महंगी किताबें लगाने, वार्षिक शुल्क व फीस वसूलने के विरोध में सुबह 11 बजे जगाधरी अनाजमंडी में प्रदर्शन बुलाया गया था। बारिश व मौसम खराब होने के कारण बेहद कम लोग ही प्रदर्शन में पहुंचे।
अभिभावक अंकुश बक्शी ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाई जा रही हैं। अभिभावकों को एक ही दुकान से किताबें खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। वहीं, विभाग व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बुधवार को जिला प्रशासन की दिशा की बैठक थी। अभिभावकों ने सांसद नवीन जिंदल को स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद