{"_id":"69502433a1fc90accd0acb40","slug":"panic-spreads-in-koliwala-village-after-a-pair-of-pythons-are-spotted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148923-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोलीवाला गांव में अजगर का जोड़ा दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोलीवाला गांव में अजगर का जोड़ा दिखने से दहशत
Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट में गड्ढे में बैठा अजगर का जोड़ा। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव कोलीवाला में श्मशान घाट के पास अजगर का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अजगर के जोड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिसके बाद गांव में डर और चिंता का माहौल बन गया।
गांव के नंबरदार संदीप, ग्रामीण जोगिंदर, अमित और रामपाल ने बताया कि कोलीवाला गांव में पंचायती जमीन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बंद पड़े स्क्रीन प्लांट के पास गहरे गड्ढे में बच्चों ने अजगर का जोड़ा देखा। बच्चों द्वारा शोर मचाने और सूचना देने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर का जोड़ा गहरे खड्डे में जाकर छिप चुका था। इसके बाद ग्रामीणों ने गड्ढे में मौजूद अजगर के जोड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो तेजी से वायरल हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अजगर का यह जोड़ा पिछले कई दिनों से गांव के श्मशान घाट के आसपास घूम रहा है। उन्होंने बताया, श्मशान घाट के पास अक्सर लोग और बच्चे आते-जाते रहते हैं। सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन्य प्राणी विभाग के जिला निरीक्षक लीलू राम ने बताया, हमें कोलीवाला गांव में श्मशान घाट के पास अजगर के जोड़े की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अजगर का जोड़ा गहरे गड्ढे में छिपा हुआ है, जिस कारण उसे रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जैसे ही अजगर का जोड़ा गड्ढे से बाहर निकलेगा, उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।