फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   other

Yamuna Nagar News: मंडी में पहुंचा 500 क्विंटल से अधिक धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
other
किसान अपने धान को लेकर मंडियों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को प्रतापनगर अनाज मंडी में 500 क्विंटल से अधिक धान पहुंचा। किसानों द्वारा धान अनाज मंडी के फड़ पर सुखाया जा रहा है। यहां पर आढ़ती भी किसानों से अनाज लेकर शेड में लगा रहे हैं। अब आढ़ती व किसान दोनों को सरकारी खरीद का इंतजार है। लेकिन मंडियों में खरीद न होने से मायूस किसान हताश होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार धान की खरीद 25 सितंबर को शुरू करने की बात विभाग व आढ़तियों द्वारा कही गई थी। किसानों को भी इसकी पूरी उम्मीद थी क्योंकि सही समय पर लगाए गए धान अपने सही समय पर पक कर तैयार भी हो गई। अब केवल सरकारी खरीद का इंतजार है।
विज्ञापन


किसान रामबीर व मनदीप सिंह का कहना है कि किसानों ने सरकार के नियम अनुसार सही समय पर धान की रोपाई की थी। अब फसल पक कर तैयार हैं, लेकिन सरकार उनकी फसलें खरीदने के लिए फिलहाल तैयार नजर नहीं आ रही। ऐसे में किसान अपने धान को औने-पौने दामों में प्राइवेट खरीदारों को बेचने पर मजबूर हैं। सरकारी खरीद न होने का प्राइवेट खरीदार पूरा फायदा उठा रहे हैं। धान खरीदने की तारीख घोषित न होने के कारण प्राइवेट खरीदार किसानों का जमकर शोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






मार्केट कमेटी प्रतापनगर के सचिव अवतार सिंह ने बताया कि मंडी में धान की आवक होने लगी है। सरकार की तरफ से एक अक्तूबर को सरकारी खरीद करने की उम्मीद है जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। मंडी में साफ सफाई करवाई जा रही है। बिजली, पानी, टॉयलेट सब व्यवस्था पूर्ण करवा दी गई है। मंडी में किसानों को धान खरीद को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed