फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Operation of three pairs of trains from July 6, Yamunanagar

तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन 6 जुलाई से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Operation of three pairs of trains from July 6, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लॉकडाउन के कारण बेपटरी हुई रेल सेवा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद धीरे-धीरे सुचारु होने लगी है। रेलवे छह जुलाई से तीन जोड़ी गाड़ियां और चलाने जा रहा है। अमृतसर से देहरादून जाने वाले एक्सप्रेस छह जुलाई से चलाई जा रही है। इसके अलावा जालंधर दिल्ली इंटरसिटी और हरिहर एक्सप्रेस भी चलाई जा रही है। इन तीनों गाड़ियों का यमुनानगर जगाधरी में ठहराव रहेगा। फिलहाल रेलवे ने संक्रमण के कारण इन ट्रेनोें को विशेष श्रेणी में चलाने जा रहा है। इसके सामान्य कोच में सफर करने के लिए भी आरक्षण करवाना होगा और कोरोना नियमावली का पालन करना होगा।
अमृतसर देहरादून सबसे पुरानी गाड़ियों में से है। इसका संचालन आजादी से पहले का किया जा रहा है। पूर्व में यह ट्रेन देहरादून से पाकिस्तान के लाहौर के बीच चलती थी और पैसेंजर ट्रेन थी। जिस कारण लाहौरी पैसेंजर भी कहते थे। विभाजन के बाद इसका संचालन अमृतसर तक कर दिया गया। यही नहीं इसे पंजाब में स्थानीय लोग फूलां वाली गड्डी भी कहते हैं। यातायात साधन कम होने के कारण सभी लोग इस ट्रेन में अपने परिजनों की अस्थियां (फूल ) लेकर जाते थे। यह ट्रेन इस रूट की सबसे व्यस्त गाड़ियों में से है। अमृतसर के लिए रात साढ़े 12 बजे और देहरादून के लिए सुबह साढ़े चार बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचने वाली यह ट्रेन 12 महीने फुल चलती है।
विज्ञापन

जालंधर इंटरसिटी मानी जाती है लाइफ लाइन
जालंधर से चलकर दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस यमुनानगर जगाधरी की लाइफ लाइन भी कही जाती है। दिल्ली जाने और लौटने के लिए यह गाड़ी शहर वासियों की पहली पसंद है। इस ट्रेन में दैनिक यात्री, नौकरी पेशा, विद्यार्थी और व्यापारी सबसे ज्यादा सफर करते हैं। सुबह आठ बजे यहां पहुंचने वाली इंटरसिटी में अधिकांश व्यापारी काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। वहीं शाम को सात बजे यह जालंधर जाने के लिए पहुंचती है, जिससे लोगों को इसमें सफर की आसानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत के लिए सफर आसान
अंबाला से चलकर बरौनी जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलती है। लॉकडाउन के समय से यह ट्रेन बंद थी। अब इस नियमित ट्रेन को विशेष श्रेणी में चलाया जा रहा है। 14523-24 का अब विशेष श्रेणी में नंबर 04523-24 होगा। यह अंबाला से चलकर यमुनानगर जगाधरी ठहरते हुए सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती होते हुए बरौनी जाती है। इसके संचालन से पूर्वोत्तर भारत में जाने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा।

कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के कारण ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। देहरादून, इंटरसिटी, हरिहर एक्सप्रेस का संचालन छह जुलाई से किया जा रहा है। कोरोना नियमावली के साथ इन्हें चलाया गया है। परिस्थितियां ठीक होने पर नियमित भी किया जाएगा। - हरिमोहन, सीनियर, डीसीएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed