फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One lakh rupees stolen from the suitcase of son-in-law who came to father-in-law's house

Yamuna Nagar News: ससुर के घर आए दामाद के सूटकेस से एक लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from the suitcase of son-in-law who came to father-in-law's house
विज्ञापन


ससुर के घर आए दामाद ने एक व्यक्ति पर सूटकेस से एक लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। गांव पजेंटो का माजरा निवासी बलदेव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इन दिनों गांव गधौला में अपने ससुर अमरनाथ के घर पर रह रहा है। उनके ससुर किसी काम से बाहर गए थे। 13 सितंबर को गांव सबलपुर माजरी निवासी जसविंद्र सिंह उसके ससुर को छोड़ने के लिए आया था। ससुर घर पर आए और बाथरूम में चले गए। आरोप है कि इतने में जसविंद्र उनके कमरे में घुस गया। कमरे में उसका सूटकेस रखा हुआ था। जब वह कमरे में पहुंचा तो जसविंद्र उसके कमरे में था। उसने जसविंद्र से यहां आने के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और थोड़ी देर बाद वहां से चला गया। उसके जाने के बाद जब उसने सूटकेस चेक किया तो उसमें से एक लाख रुपये गायब थे। आरोप है कि जसविंद्र ने यह पैसा चोरी किया है। इस शिकायत पर थाना छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी जसविंद्र पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed