{"_id":"c204fd9bf0ab74a59de3780ab498dd34","slug":"one-died-in-road-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। रादौर स्थित जेएमआईटी कॉलेज के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में दो कारों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रादौर पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के लाडवा गांव महेरा नसीब सिंह ने बताया कि वह और उसके गांव में रहने वाला रवि कुमार (23) रतनगढ़ स्थित फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। सोमवार को वह दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से काम पर आ रहे थे। जब वह रादौर के जेएमआईटी कॉलेज के पास पहुंचे तो एक सड़क से जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने रवि की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क से दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद जब लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की तो वह वहां से फरार हो गया और गांव जुब्बल के पास ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-बाक्स-
खिजराबाद थाना क्षेत्र में हुई दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दी शिकायत में स्टेशन स्थित कैनाल रेस्ट हाउस रोड निवासी अशोक कुमार गोयल ने बताया कि वह वीरवार को इनोवा कार में अपने ड्राइवर देवी चंद और मुनीम प्रदीप के साथ पौंवटा से घर लौट रहे थे। जब वह गांव अरईयांवाला की चांदपुर माजरी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही इंडिका चालक तेज रफ्तार से कार चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी कार सड़क से दूर जा पलटी।
विज्ञापन
हादसे में वह, उसका ड्राइवर देवीचंद और मुनीम प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा। मामले के जांच अधिकारी एएसआई यूनीस अली ने बताया हादसे के बाद इंडिका कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अशोक कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।