फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One death to corona in mohali hospital and 90 new positive

कोरोना से मोहाली के अस्पताल में यमुनानगर के व्यक्ति की हुई मौत, 90 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
One death to corona in mohali hospital and 90 new positive
चार दिन से लगातार कोरोना के मरीजों की मौत हो रही है। वहीं इन मौतों को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। रविवार को भी मोहाली के एक अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत हो गई। मौतों के आंकड़ों और बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते भीड़ पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। वहीं 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल संख्या 1727 हो गई है। जबकि 58 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

जगाधरी के हुड्डा 17 निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शुगर के मरीज थे। इस कारण उन्हें वहीं पर भर्ती किया गया था। जहां पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव मिला। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात को उनकी मौत हुई। शव को मोहाली के अस्पताल से देर रात को ही लाने के बाद मोर्चरी में रखा गया। वहां से रविवार को सुबह नगर निगम कर्मियों ने सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से अंतिम संस्कार कराया। वहीं डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि रविवार को 217 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। जिले में 710 कोरोना एक्टिव केस हैं। जिसमें से 21 मरीज बाहरी राज्यों के जिलों के अस्पतालों में भर्ती हैं। रविवार को कोविड टेस्टिंग टीम द्वारा 500 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 44,818 सैंपलों में 40,319 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2816 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

रादौर में बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप
रादौर। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही क्षेत्र में 120 कोरोना के मरीज हो गए। 66 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसमें वार्ड नंबर छह के पुराने रामलीला मैदान के पास रहने वाली एक महिला व उसका बेटा शामिल है। इससे पहले इसी परिवार के लगभग 13 लोग नौकरों सहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जा चुके हैं। इस प्रकार एक ही परिवार के कुल 15 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं गांव नागल में एक 38 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। एसएमओ रादौर डा. विजय परमार ने बताया कि रविवार को गांव रपौली व अलाहर मे 166 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 कंटेनमेंट जोन हुए मुक्त घोषित
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 13 जोन को कंटेनमेंट से मुक्त कर दिया है। जिसमें शास्त्री कालोनी, राजेश कालोनी का कुछ भाग, मकान नंबर 1992 सेक्टर-17 हुड्डा, ऑफिसर कालोनी मकान नंबर-3 जगाधरी, 719 पुराना हमीदा, 293 सरोजनी कालोनी, प्रोफेसर कालोनी, खंड जगाधरी के गांव नया गांव, शास्त्री कालोनी, हरबंसपुरा कालोनी, छछरौली, खंड प्रताप नगर के गांव चूहडपुर, खंड सरस्वती नगर के गांव महमूदपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed