फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One crore sacrifices made in the hundred Kundiya Mahayagya, Yamunanagar

सौ कुंडीय महायज्ञ में दीं एक करोड़ आहुतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
One crore sacrifices made in the hundred Kundiya Mahayagya, Yamunanagar
अमादलपुर सूर्यकुंड मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमादलपुर स्थित सूर्य कुंड मंदिर में चल रहे 108 चंडी महायज्ञ में बुधवार को एक करोड़ आहुतियां दी गई। इसी के साथ ही वीरवार को सुबह साढ़े 11 बजे महायज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी।
आचार्य दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की आराधना की गई। इसके बाद 1100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। इसके बाद आश्रम के पूर्व महंत ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन अखिलानंद ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा मंदिर परिसर में स्थापित की गई। आचार्य केशव ने विधि विधान से मूर्ति स्थापना करवाई। संघ सूर्य कुंड पीठाधीश्वर त्रंबकेश्वर चेतन ब्रह्मचारी महाराज व डॉ. गुण प्रकाश चेतन महाराज ने बताया कि वीरवार को मंदिरमें चंडी महायज्ञ की सुबह साढ़े 11 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं श्रीमद्भागवत कथा का समापन शाम छह बजे होगा। इस यज्ञ में चारों वेदों के ब्राह्मण आए हुए हैं। महायज्ञ के बाद प्रतिदिन काशी से आए ब्राह्मणों की ओर से महाआरती की जाती है। महाआरती के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को महायज्ञ से पूर्व पंडित सुरेश ने यज्ञमानों को संकल्प करवा पूजा करवाई। इस दौरान विमल चोपड़ा, अनिल तनेजा, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, दिनेश गर्ग, शक्ति जैलदार, पंकज गर्ग, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed