फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One arrested for smuggling smack

Yamuna Nagar News: स्मैक तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
One arrested for smuggling smack
यमुनानगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने गांव शादीपुर के पास से एक युवक को 32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी गांव रायपुर निवासी विशाल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed