{"_id":"62192eafcd96564abf7645fd","slug":"on-the-pretext-of-showing-a-room-on-rent-a-woman-was-raped-by-drinking-intoxicants-in-a-cold-drink-yamuna-nagar-news-knl1001561145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर कमरा दिखाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर कमरा दिखाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के जगाधरी बस अड्डे के नजदीक एक युवक ने युवती को किराए पर कमरा दिखाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को घटना के बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले उसे किराए पर कमरा लेना था। उसने इस बारे अपनी सहेली से बात की। उसकी सहेली ने एक युवक का मोबाइल नंबर उसे दिया। उसने युवक के मोबाइल नंबर पर फोन किया। युवक ने उसे बताया कि जगाधरी बुड़िया चौक के पास मकान खाली पड़ा है, जबकि एक अन्य मकान भी जगाधरी में है।
बीती 21 फरवरी को आरोपी युवक ने उसे किराए पर कमरा दिखाने के बहाने जगाधरी बस अड्डे पर बुलाया। वह वहां पहुंची तो उक्त युवक एक कार में आया। आरोपी ने उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो वह कार में बैठ गई। जिसके बाद आरोपी ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसकी बुरी हालत थी। इसके बाद आरोपी उसे जगाधरी बस अड्डे के पास छोड़कर फरार हो गया। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नरेला ले जाकर किया युवती से दुष्कर्म
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले दिल्ली निवासी प्रमोद कुमार के साथ जान पहचान हुई थी। 19 फरवरी को आरोपी प्रमोद कुमार उसे अपने दोस्त नरेश कुमार की मदद से बहला फुसलाकर नरेला ले गया। जहां आरोपी ने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद व उसके दोस्त नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।