फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Old woman died injured in kurdi disput

कुरड़ी विवाद में घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Old woman died injured in kurdi disput
सदर थाना क्षेत्र के गांव कैत में कुरड़ी के खड्ढों के बंटवारे को लेकर तीन माह पहले हुए विवाद में डंडा लगने से घायल हुई बुजुर्ग महिला परशी देवी की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी प्रमोद कुमार ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। वृद्धा की मौत के बाद सदर पुलिस ने केस में हत्या की धारा को शामिल किया है।
विज्ञापन

बता दे कि गांव कैत में कुरड़ी की जगह को लेकर जसवंत व सोहनलाल पक्ष के बीच विवाद हुआ था। बीडीपीओ जगाधरी ने 12 मई को दोनों पक्षों को बुलाया था। उन्होंने कहा था कि जब तक इस मामले में पूरी जांच नहीं होती। तब तक कोई भी इस जगह पर दावा नहीं करेगा। मृतका के बेटे जगदीश व दामाद मुकेश ने बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से कुरड़ी के खड्ढों को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें गांव के सरपंच जहूर खान ने कुरड़ी के खड्ढे सभी को बांट दिए गए थे। मई माह में रास्ते को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। इस दौरान गांव के ही कुलदीप ने डंडे से बुजुर्ग परशी देवी पर हमला कर दिया था। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया था। कुछ दिनों परिजन उन्हें घर ले आए। तीन दिन पहले तबीयत फिर बिगड़ने पर परिजनों ने बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उनकी मौत हो गई। डीएसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि इस मामले में पहले से केस दर्ज किया हुआ था। महिला की मृत्यु के बाद मामले में हत्या की धारा लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed