फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   old woman died in road accident

वाहन ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, पीजीआई में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
old woman died in road accident
काम से लौट रही एक महिला को कैंप के विश्वकर्मा चौक के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के दामाद की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला सिवान के गांव बलेथा मठिया निवासी 22 वर्षीय बलिंद्र गिरी ने बताया कि वह गांधी नगर में रहता है और औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करता है। बिहार निवासी 60 वर्षीय उसकी सास सरोज दो माह पहले उसके पास आई थी और मैरिज पैलेस में मजदूरी करती थी। 29 मई की रात उसके पास फोन आया कि सरोज का एक्सीडेंट हो गया है और वह सिविल अस्पताल में भर्ती है। वह सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों से मरहम पट्टी कराने के बाद वह सास को लेकर घर आ गया। अगले दिन सास की तबीयत खराब होने पर वह उन्हें लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी सास ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed