फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   old man died in road accident

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
old man died in road accident
रेलवे रोड पर बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर बुजुर्ग को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विष्णु नगर निवासी राहुल दुरेजा ने शहर पुलिस को शिकायत दी है कि 14 जुलाई की शाम को वह रेलवे स्टेशन से शहर भगत सिंह चौक की तरफ आ रहा था। जब वह बबलू कपड़े वाले की दुकान के सामने पहुंचा तो सड़क पर दूसरी और एक बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। तभी शहर भगत सिंह चौक की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपी बाइक चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया । वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed