फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Oathe to make society drug free, Yamunanagar

समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Oathe to make society drug free, Yamunanagar
महासम्मेलन में मुख्यातिथि को सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। स्वर्णकार सेवा परिषद ने सोमवार को सत्यार्थ भवन में 29वां राष्ट्रीय स्वर्णकार महासम्मेलन आयोजित किया। महासम्मेलन में हवन यज्ञ में आहुतियां देकर हिंदी के प्रचार प्रसार और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
वैदिक ज्ञान आश्रम के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती के नेतृत्व में स्वर्णकार शिरोमणि अजमीढ़ देव महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. निर्मल विश्वास ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ कराया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी डॉ. अशोक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, चंद्र किरण वर्मा व कवि सचिन राणा ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। अध्यक्षता डॉ. सौरभ आर्य ने की। डॉ. सौरभ आर्य के नेतृत्व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शिक्षाविद् प्रीति वर्मा, प्रमोद वर्मा, अनिल वर्मा, वरिष्ठ स्वर्णकार समाजसेवी राम अवतार वर्मा, जगजीत सिंह, राजकुमार वर्मा, हिमांशु वर्मा, डॉ. रमा रानी, तरुण वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, सीताराम, रामप्रसाद सोनी, मूलचंद वर्मा आदि को स्वर्णकार स्मृति सम्मान 2021 नेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लालू कुमार, राष्ट्रीय वक्ता राजीव वर्मा, डॉ. दीपक कुमार वर्मा को अजमीढ़ महाराज पुरस्कार दिया गया। एंजल पैराडाइज इंटरनेशनल प्री स्कूल के बच्चों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। लोक गायक फकीर चंद ने भजन सुनाए। इस मौके पर सतीश सोनी, तरसेम चंद वर्मा, राकेश वर्मा, फतेहचंद वर्मा, चंद्रकांता वर्मा, मुकेश वर्मा, सुनील वर्मा, अमन वर्मा, अमित वर्मा, अनु वर्मा, गीता वर्मा, ऊषा वर्मा, सुदेश वर्मा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed