फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now would not inconvenience Timardaron

अब तीमारदारों को नहीं होगी असुविधा

Fri, 10 Jan 2014 03:54 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Fri, 10 Jan 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
अब तीमारदारों को नहीं होगी असुविधा
विज्ञापन

यमुनानगर और सिविल अस्पताल में जल्द बनेगा रात्रि विश्राम गृह
ग्यारह को शिलान्यास करेंगी केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा
यमुनानगर। यमुनानगर और जगाधरी सिविल अस्पताल में जल्द ही रात्रि विश्राम गृहों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 11 जनवरी को दोनों अस्पतालों मेें रात्रि विश्राम गृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी। इनके बनने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को काफी फायदा होगा।
जगाधरी ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान दर्शन लाल खेड़ा ने बताया कि दोनों विश्राम गृहों के निर्माण पर 32-32 लाख रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की ओर से इसके निर्माण के लिए ग्रांट भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को कुमारी सैलजा जगाधरी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। यमुनानगर और जगाधरी सिविल अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के सोने के लिए कोई जगह नहीं है। मजबूरन मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल परिसर या भीतर जमीन पर सोना पड़ता है। दोनों सिविल अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने की कई वारदात हो चुकी है। ऐसे में रात के समय अस्पताल परिसर में सोने वाले मरीजाें के तीमारदार सुरक्षित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed