{"_id":"616dcbf1760ad13d7b120cd8","slug":"now-71-thousand-will-be-available-in-chief-minister-s-marriage-shagun-yojana-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86916415","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में मिलेंगे 71 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में मिलेंगे 71 हजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसटी, एससी समुदाय की कन्याओं के विवाह पर मिलने वाली मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ बढ़ा दिया गया है। योजना के तहत अब पात्र परिवारों को 71 हजार रुपये शगुन राशि के रूप में मिलेंगे। योजना के अंतर्गत 66 हजार रुपये शादी से पहले दिए जाएंगे और पांच हजार रुपये शादी का पंजीकरण पत्र जमा करवाने पर दिए जाएंगे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक अल्का गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की गई है। एसटी, एससी, टपरीवास समुदाय की लड़कियों के विवाह पर राज्य सरकार की ओर से 71,000 रुपये की शगुन राशि दी जाएगी। योजना के तहत शगुन के तौर पर 66000 की राशि शादी पर या उससे पहले दी जाएगी। जबकि बकाया पांच हजार रुपये शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवाने के बाद छह महीने के भीतर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को मिलने वाली राशि भी बढ़ाकर 31 हजार रुपये कर दिया गया है। सरकार पिछड़ा वर्ग के उन परिवारों को, जिनकी सालाना आय एक लाख 80 हजार से कम हैं, उन्हें भी कन्यादान के रूप में 31 हजार रुपये दे रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सरकार बालिका, महिला कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं जा रही हैं। लोगों को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।