{"_id":"66244e27a7b869a35608ceb4","slug":"notices-will-be-issued-to-four-private-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-117693-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार निजी स्कूलों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार निजी स्कूलों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
यमुनानगर। निजी स्कूल किताबें बेचने व स्कूली वाहनों में नियमों से किनारा करते मिल रहे हैं। ऐसे ही शनिवार को छुट्टी के दिन डीईओ सुमन बहमनी की टीम को चार निजी स्कूलों में कमियां मिलीं। इनमें दो बिलासपुर व एक-एक जगाधरी व खिजराबाद का स्कूल है।
चारों स्कूलों को अलग-अलग मिली कमियों के लिए डीईओ की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही मौके पर जिन नियमों की अवहेलना पर जो विभाग कार्रवाई कर सकते हैं, उन्हें भी पत्र लिखने की तैयारी है। डीईओ सुमन बहमनी की टीम में शामिल डिप्टी डीईओ शिवकुमार धीमान ने बताया कि शनिवार को बिलासपुर के गणपति कान्वेंट स्कूल पहुंचे तो यहां एक कमरे में हजारों किताबें व नोटबुक मिलीं। इसका स्कूल की ओर से कोई बिल नहीं दिखाया गया। इनमें अधिकांश किताबें प्राइवेट पब्लिशर्स की थीं। एक सूची मिली, जिसमें कक्षावार सभी किताबों के दाम लिखे मिले। इस तरह स्कूल में किताबें बेचे जाने व उनके बिल भी उपलब्ध न कराने की आशंका है। नियम के तहत स्कूल में किताबें नहीं बेची जा सकती वहीं बिल न देना भी टैक्स चोरी है। फिलहाल किताबें व अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गणपति कान्वेंट स्कूल बिलासपुर की बसों में जांच करने पर टीम को सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र व जीपीएस नहीं मिले।
न्यू हैप्पी स्कूल बिलासपुर के ठीक सामने विशाल बुक डिपो पर टीम को प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें मिलीं।
डिप्टी डीईओ ने बताया कि सेक्टर-18 में एक दुकान पर सेक्टर-18 के लोट्स वैली पब्लिक स्कूल का कर्मी किताबें बेचता मिला
जिन स्कूलों की कमियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी करेंगे। साथ ही उन विभागों को भी पत्र लिखे जाएंगे, जिनके नियमों की अवहेलना मिली।
- सुमन बहमनी, डीईओ, यमुनानगर।