{"_id":"635852927a461f1c7d76f796","slug":"not-lifting-even-on-the-seventh-day-garbage-spread-to-half-the-roads-yamuna-nagar-news-knl1254811175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी नहीं उठान, आधी सड़कों तक फैला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी नहीं उठान, आधी सड़कों तक फैला कचरा
विज्ञापन
यमुनानगर। लगातार सातवें दिन मंगलवार को निगम क्षेत्र में न सफाई हुई न कचरा उठान हुआ। इससे कचरा आधी सड़कों तक फैल गया। एक ओर मांगों पर सहमति न होने से 723 में से करीब 550 सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं, वहीं शेष 150 स्थाई व अनुबंधित कर्यियों के सहारे अफसर हड़तालियों के विरोध में सफाई व कचरा उठान नहीं करवा पा रहे हैं। दिवाली व अन्य पर्वों के बीच बिगड़े सफाई के हाल देख लोग व्यवस्था को कौस रहे हैं, क्योंकि घरों से लेकर गलियों व सड़कों पर कुछ कदम की दूरी पर बार-बार कचरे के ढेर लगे दिख रहे हैं।
सफाई व दमकल कर्मी नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 26 अक्तूबर तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं। दिवाली के दिन भी हड़ताली व अन्य कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। जिसमें हाथों में काले झंडे लिए कर्मी रेलवे रोड से रोष मार्च निकाला, जो प्यारा चौक से नेहरू पार्क मॉडल टाउन से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा। जहां कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। अगले दिन मंगलवार को नगर निगम यमुनानगर कार्यालय परिसर में धरना दिया।
अगुवाई संघ के जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने किया। संचालन शाखा सह सचिव रमेश कुमार ने किया। इस दौरान राज्य महासचिव मांगेराम, दमकल से राज्य चीफ ऑर्गेनाइजर गुलशन भारद्वाज, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान व किसान सभा के जिला अध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान ने संबोधित किया। मौके पर प्रेम प्रकाश, सुरेश, रमेश, सुमित ऋषि, नरेश कुमार, शमशेर सिंह, रोशन लाल, विनोद त्यागी, राजकुमार, राजकुमार, रमन, पपला, कमलेश, राजबाला, जीतो, संतोष कुमार, रिंकू कुमार, विजेंद्र पाल, पवन मसीह, वीरेंद्र धीमान, तरसेम चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
हड़तालियों की मांगें
-नगर निगम व दमकल के कच्चे कर्मियों को नियमित कर सामान काम सामान वेतन मिले।
-हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग हो।
-सीवर मैन, सफाई कर्मी, फायर मैन, फायर चालक को 4000 रुपये जोखिम भत्ता मिले।
-बिलासपुर व छछरौली उप दमकल केंद्रों के दमकल कर्मियों को पांच वर्ष के अनुभव आधार पर वेतन का लाभ मिले।
-कच्चे दमकल कर्मी 2268 फायर ऑपरेटरों के पदों पर मर्ज हों।
-नियमित दमकल कर्मियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ मिले।
-बिना शर्त एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल हो।
---------
दोबारा करेंगे कचरा उठान के प्रयास
मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा ने कहा कि कई बार सड़कों व कूड़ेदान से कचरा उठान के प्रयास कर चुके हैं। लेकिन हड़ताली व अन्य कर्मचारियों के विरोध में ऐसा नहीं हो पाया है। बुधवार को दोबारा कचरा उठान के प्रयास किए जाएंगे।